फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एप डाउनलोड करते ही बैंक खाते हो रहे खाली, कहीं आप भी न कर बैठें ये गलती, जरूर पढ़ें

Sun, 08 Dec 2019 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/गोहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/गोहाना Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
careful, Bank fraud with people through mobile app
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप भी इंटरनेट के जरिए लेन देने करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी फोन करके तो कभी हैकिंग के जरिए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब एप डाउनलोड करने के जरिए धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के गोहाना में ऐसे ही दो मामलों का पता चला है। आइए जानते हैं इन घटनाओं के बारे में...और हां आप भी बेहद सवाधान रहें।

careful, Bank fraud with people through mobile app
सांकेतिक तस्वीर

नेट बैंकिंग से निकलवाए 48 हजार
पंजाब के लुधियाना में प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पीड़ित के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित हैबोवाल कलां स्थित जोशी नगर निवासी प्रवीण कुमार चौधरी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रवीण कुमार चौधरी की शिकायत के मुताबिक पांच दिसंबर को उसे एक फोन आया और नेट बैंकिंग करने के लिए पेटीएम करने के लिए कहा गया। उसने पेटीएम किया।

careful, Bank fraud with people through mobile app
सांकेतिक तस्वीर

आरोपी ने प्ले स्टोर से क्विक स्पोर्ट एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद प्रवीण का फोन हैक हो गया और आरोपी ने नेट बैंकिंग के जरिए खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया और प्रवीण फोन करता रहा लेकिन फोन नहीं मिला। 

खातों से 2.12 लाख रुपये निकले
गोहाना के गांव शामड़ी के एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में एक एप को डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। एप डाउनलोड करते ही उसके बैंक के दो खातों से 2.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता लगा तो उसने अपने एक खाते से कुछ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
careful, Bank fraud with people through mobile app
सांकेतिक तस्वीर

ग्रामीण ने इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव शामड़ी निवासी कुलदीप निजी संस्थान में नौकरी करता है और उसने गोहाना शहर में स्थित एसबीआई की शाखा में खाता खुलवा रखा है। उसके दो और बैंक खाते हैं। कुलदीप से उसके परिवार के बच्चे उसका मोबाइल लेकर खेल रहे थे। बच्चों ने नासमझी में एक एप डाउनलोड का ऑप्शन दबा दिया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ उसके एक खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
careful, Bank fraud with people through mobile app
सांकेतिक तस्वीर

कुलदीप ने मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज देखा तो कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। कुलदीप के पास ही उसका एटीएम कार्ड था और किसी ने उससे खाते के संबंध में कोई डिटेल भी नहीं मांगी थी। कुलदीप ने अपने खाते में बकाया 60 हजार रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद उसके दूसरे बैंक खाते से 1.63 लाख रुपये निकालने का मैसेज आया। दूसरे खाते में उसका बैलेंस करीब एक हजार रुपये ही रह गया। कुलदीप ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और खाते के संबंध में डिटेल निकलवाई। उसके दोनों खातों से एक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। कुलदीप को आशंका है कि उसके खाते को हैक करके रुपये निकाले गए हैं। उसने कार्रवाई की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed