फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

Mon, 17 Nov 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 17 Nov 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

bus accident in karnal, pictures of creepy incident

दो बसों की जबरदस्त टक्कर करनाल के निर्मल कुटिया चौक पर रविवार अलसुबह हुई, जिसमें करनाल डिपो की बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही जान चली गई और 28 सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में कई एनआरआई को भी चोटें आई हैं।

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

bus accident in karnal, pictures of creepy incident

दूसरी इंडो-कंडेनियन बस दिल्ली से 21 सवारियां लेकर पंजाब की ओर जा रही थी। पुलिस प्रशासन हादसे में इंडो कंडेनियन बस के ड्राइवर की गलती बता रहा है, जो फ्लाईओवर के ऊपर से बस ले जाने की बजाय नीचे से लेकर आया। सूचना मिलने पर परिवहन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ-साथ कई नेता और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

bus accident in karnal, pictures of creepy incident

शिक्षा मंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी, पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। वहीं, सिविल लाइन थाना पुलिस ने चिड़ाव गांव के बहादुर सिंह की शिकायत पर इंडो कंडेनियन बस के चालक बीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपी ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए रोडवेज की बस में टक्कर मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

bus accident in karnal, pictures of creepy incident

करनाल डिपो की बस (एचआर 45 ए-9756) को रविवार सुबह साढ़े छह बजे करनाल के गांव बिजना वासी ड्राइवर बजिंद्र (38) और गांव गगसीना वासी कंडक्टर प्रदीप (30) बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चले। निर्मल कुटिया चौक से रोडवेज की बस हाईवे को क्रॉस कर रही थी कि दिल्ली की ओर से आ रही इंडो कंडेनियन बस (पीबी 01 ए-4949)  ने जोरदार टक्कर दे मारी। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि ड्राइवर बजिंद्र बस से नीचे गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए।

विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं दो बसें, दहला देंगी तस्वीरें

bus accident in karnal, pictures of creepy incident

हादसे में कंडक्टर प्रदीप की भी मौत हो गई। तेज भिंड़त होने के कारण रोडवेज बस फ्लाईओवर की दीवार तक घसीटते हुई गई। चारों ओर सवारियों की चीखों से कोहराम मच गया। हर कोई बचाव के लिए दौड़ पड़ा। सवारियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। इंडो कंडेनियन बस के मुक्तसर वासी ड्राइवर बीर सिंह और लुधियाना के बटोंडी वासी हरनेक सिंह को गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed