बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें
नशे में धुत बाप ने दो जवान बेटों की गड़ासे से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब उसके दोनों बेटे गहरी नींद में सोए हुए थे। घटना फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से चला गया। सुबह करीब छह बजे पड़ोस की एक महिला किसी काम से आरोपी के घर पहुंची। अंदर का नजारा देख वह चीखते हुए बाहर की ओर भागी और ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी।
बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें
ग्रामीणों ने देखा कि एक कमरे खून में लथपथ दोनों युवकों के शव बिस्तर पर पड़े थे। इस बीच आरोपी पिता भी मौके पर पहुंच गया और रोने का नाटक करने लगा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी डीएसपी विजय कक्कड़, सदर थाना प्रभारी गौरव शर्मा तथा सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पूछताछ शुरू की।
बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें
संदेह होने पर पुलिस ने शीशपाल पर सख्ती दिखाई, जिससे वह टूट गया और उसने दोनों बेटों की हत्या गड़ासे करने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, जो छप्पर में छिपाकर रख गया था, उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें
गांव खैरातीखेड़ा निवासी शीशपाल का शराब का लती है। पिता के शराब पीने का उसके दोनों बेटे सदीक (18) और सलीम (20) विरोध करते थे। कुछ दिन पूर्व एक भैंस बेची गई थी, जिसके पैसों को लेकर शीशपाल का अपने दोनों बेटों से मनमुटाव चल रहा था। बेची गई भैंस का पैसा न मिलने के चलते वह नाराज होकर चार रोज पहले घर से गायब हो गया था। शनिवार को शीशपाल की पत्नी बेटी के सुसराल कुतुबपुर हांसी गई हुई थी।
बेटों की बेरहमी से हत्या कर भागा दरिंदा, तस्वीरें
घर पर सदीक और सलीम थे। देर रात तक दोनों ने पड़ोस के दीपू (13) के साथ टीवी देखी और इसके बाद सो गए। इस बीच शीशपाल घर आया और उसने दीपू को जगाकर उसके घर भेज दिया। नशे में चूर शीशपाल ने मौके का फायदा उठाते हुए नींद में सोए हुए दोनों बेटों के सिर और गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।