देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
हादसे में मौत की खबर तो आपने सुनीं होंगी लेकिन यहां हादसे के बाद कार ने ऐसा कातिलाना रूप लिया कि गर्दन से धड़ ही अलग हो गए। दिल दहलाने वाला यह हादसा हुआ हरियाणा के फतेहाबाद में।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
सिरसा में आयोजित शादी समारोह से मंगलवार दोपहर वापस दिल्ली लौट रहे परिवार की कार हाईवे पर गांव धांगड़ के पास बस से भिड़ गई। दुर्घटना में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई और मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शवों को घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक साइड़ से पूरी तरह से पिचक गई और कार चला रहा सुमित शर्मा का सिर से धड़ से अलग होकर हाईवे पर दूर जा गिरा।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
दिल्ली में सेक्टर तीन रोहिणी निवासी निवासी राजेंद्र दत्त शर्मा अपने परिवार, पत्नी ललिता शर्मा, बेटे सुमित राज शर्मा और गौतम शर्मा के साथ 26 जनवरी को सिरसा में भादरा बाजार निवासी ब्रिजेश मिश्रा की लड़की के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आया था।
देखिए, एक 'कातिल' कार…काट डाला परिवार
शादी के बाद परिवार कार से वापस दिल्ली की ओर लौट रहा था। गांव धांगड़ के पास सामने से आ रही राजस्थान परिवहन की हनुमानगढ़ डिपो की बस ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी।