लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत
दिल्ली निवासी परिवार की कार आज पंजाब के लुधियाना के नजदीक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा, कार के खड़े कैंटर में टकराने से हुआ।
लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत
हादसा, लुधियाना में जीटी रोड पर साहनेवाल के गांव नंदपुर के पास हुआ। यहां मंगलवार सुबह दिल्ली नंबर की मारुती स्विफ्ट कार खड़े कंटेनर से टकरा गयी। दो महिलाओं और दो व्यक्तियों और एक बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया।
लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत
साहनेवाल के गांव नंदपुर के पास मंगलवार सुबह पौने बारह बजे भयानक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़ें कैंटर के नीचे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, एक बच्चा और दो व्यक्ति शामिल है।
लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत
मृतकों की पहचान दिल्ली के रहने वाले रमेश कुमार, उनकी पत्नी रीना, बेटा रजनीश, बहू रीमा और छह साल की बच्ची के तौर पर हुई है। हादसे में अढ़ाई साल का बच्चा गंभीर घायल है। ये परिवार दिल्ली से खन्ना में एक संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था।
लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत
7-8 साल की एक बच्ची को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना साहनेवाल पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।