{"_id":"5b178ead4f1c1b694d8b4f2a","slug":"boy-died-after-blast-in-mobile-ear-phone-in-yamunanagar-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन में करंट, गाना सुन रहे युवक की मौत...तस्वीरों में देखिए क्या हाल हो गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन में करंट, गाना सुन रहे युवक की मौत...तस्वीरों में देखिए क्या हाल हो गया था
Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईयरफोन में करंट आ गया और गाना सुन रहे युवक की जान चली गई। तस्वीरों में दखिए उसका क्या हाल हो गया था, हैरान रह जाएंगे। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। पांडो गांव में मंगलवार दोपहर चार्ज करते समय मोबाइल में इयरफोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
2 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
परिजनों का कहना है कि अचानक बिजली तेज आने से युवक को करंट लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां न तो इलाज मिल पाया न ही एंबुलेंस। किसी तरह उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 22 वर्षीय ठाठ सिंह उर्फ शंटी के पिता कृष्णलाल ने बताया कि उनका बेटा शंटी मोबाइल को चार्ज पर लगाकर इयरफोन से गाना सुन रहा था।
3 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
दोपहर करीब पौने एक बजे अचानक तेज बिजली आने से उसे करंट लग गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे से उसकी मां सुरेखा आई तो शंटी बेसुध हालत में मिला। सुरेखा ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग आए और शंटी को साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में ईसीजी की सुविधा नहीं मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शंटी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें समय पर एंबुलेंस भी नहीं मिली। अपनी कार से उन्हें शंटी को ट्रॉमा सेंटर लेकर जाना पड़ा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शंटी की ईसीजी की। बाद में डॉक्टरों ने शंटी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शंटी कॉलेज की पढ़ाई के बाद डिफेंस सर्विस की तैयारी कर रहा था। नेवी में भी आवेदन कर रखा था। अनाज मंडी में एक गोदाम में चौकीदार भी करता था।
विज्ञापन
5 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
डॉक्टरों की लापरवाही और एंबुलेंस नहीं मिलने की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि युवक की मौत की सही वजह क्या है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।