{"_id":"5b177f524f1c1ba16e8b669d","slug":"one-yeard-old-child-fell-from-grill-died-on-th-spot-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, एक झटके में चली गई जान...देखकर मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, एक झटके में चली गई जान...देखकर मां बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 9 साल बाद घर में किलकारी गूंजी थी, लेकिन एक झटके में ही वो हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया, मां अभी तक सदमे में है। हादसा चंडीगढ़ में हुआ। सेक्टर-26, बापूधाम कॉलोनी के फेज-2 के मकान नंबर-216 की तीसरी मंजिल पर खेलता हुआ 18 महीने का एक बच्चा ग्रिल के बीच से नीचे गिर गया।
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने उसे तुरंत उठाया और जीएमएसएच-16 ले गए। सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां सोमवार रात करीब सवा ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान दीपक के रूप में हुई। झकझोर देने वाला यह हादसा सोमवार की दोपहर उस समय हुआ जब मां रसोई में खाना बना रही थी। उस दौरान बच्चा खेलते-खेलते ग्रिल के पास पहुंचा।
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
अचानक उसके चिल्लाने की आवाज हुई तो शोर सुनकर मां भी दौड़ी आई। देखा उसका बच्चा गली में नीचे औंधे मुंह पड़ा है। वह रोती चिल्लाती हुए नीचे उतरी और अपने इकलौते कलेजे के टुकड़े को अन्य लोगों की मदद से जीएमएसएच ले गई। बेटे के साथ हुए हादसे का पता लगने पर पेशे से ऑटो चालक पिता मोती लाल भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने के चलते सोमवार देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बच्चे की मौत
सीसीटीवी कैमरों में वीडियो कैद
यह हादसा मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इसमें बच्चा अचानक तीसरी मंजिल से जोरदार तरीके से नीचे गिरता दिखा। तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को उठाकर परिवार सहित अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि परिवार या आसपास के किन्हीं भी अन्य लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को नहीं दी। पुलिस को हादसे का पता कई घंटे बाद लगा।

baby hold mother hand
ये बरतें सावधानियां
मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखें। ग्रिल या दीवार छोटी हों तो उन्हें ऊंचा करवाएं। बच्चे को अकेला ने छोड़ें। अनजान के बेल बजाने पर उन्हें ऊपर आने की अनुमति नहीं दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने या कोई संदिग्ध वस्तु पड़े होने पर पुलिस को सूचना दें।