अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के पहले ही दिन एक भाजपाई ने सीएम के बारे में क्या बोल दिया, आप खुद पढ़िए।
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोहतक के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। शाह ने दोपहर 12.54 बजे पहली मीटिंग तिलियार लेक के कन्वेंशन हाल में ली। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के 375 सदस्यों के साथ नगर निगमों में भाजपा के मेयर, बोर्डों के चेयरमैन, पूर्व विधायक और मंत्री मौजूद रहे।
बैठक शुरु होने से पहले ही अमित शाह ने साफ लहजे में कहा कि कोई भी व्यक्तिगत आरोप न लगाए। केवल सकारात्मक सुझाव दे लेकिन...
मीटिंग में एक पदाधिकारी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की धारणा सही है, लेकिन सरकार को एक करोड़ की जगह 124 करोड़ मध्य व निम्न वर्ग के लोगों के विकास पर फोकस करना चाहिए, ताकि सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊपर उठ सके।
तभी मीटिंग में एक पदाधिकारी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ईमानदार हैं, लेकिन वे कार्यकर्ताओं को कम समय देते हैं, जबकि दूसरे पदाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार कम हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ।