बिहार पुलिस पिछले तीन दिनों से पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर डेरा डाल हुए है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू से मिल नहीं पा रही है। पुलिस ने सिद्धू के घर का कई बार दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
अमृतसर के होली सिटी स्थित पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस तीन दिन से रुकी है। पुलिस अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू द्वारा की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आई है। बिहार के कटिहार जिले के वरसोई थाने से आए इन पुलिसकर्मियों ने सिद्धू के घर का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। सिद्धू घर में मौजूद हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं है।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे पिछले तीन दिन से सिद्धू की कोठी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। बिहार में जिस समय मामला दर्ज हुआ था, उस समय सिद्धू को थाने से जमानत मिल गई थी। अब जमानत की अवधि समाप्त हो रही है। पुलिस के मुताबिक इस अवधि को बढ़ाने के लिए उन्हें जरूरी दस्तावेजों पर साइन चाहिए थे। उन्होंने बताया कि अगर सिद्धू के साइन नहीं मिले तो उनकी जमानत खत्म हो जाएगी।
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
क्या कहा था सिद्धू ने
सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने बिहार के कटिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली में सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां के भाजपा के एक नेता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक सिद्धू ने एक समुदाय को एकजुट होकर मतदान करने की अपील की थी। सिद्धू ने कहा था कि आप यहां 64 फीसदी आबादी हैं।
आप पंजाब में भी काम करने जाते हो। अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना। मैं पंजाब का मंत्री हूं, वहां भी आपका साथ दूंगा। यहां जात-पात की राजनीति हो रही है। बांटने की राजनीति हो रही। बीजेपी के लोग यहां आकर आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे। अगर आप इकट्ठे रहे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।