फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराने नोटों को ऐसे किया जा रहा नये नोटों में तब्दील, पुलिस भी डाल रही पर्दा 

Sat, 19 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Being such old notes into new notes, police put the curtain
पुराने नोट ऐसे बन रहे नये

पुराने नोटों को नए नोटों में 15 फीसदी कटौती कर तब्दील किया जा रहा है, ऐसी जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई कर छह आरोपियों को तो दबोच लिया लेकिन पुलिस को उल्टा परेशानी हो गई है। पुलिस ने उस शिकायतकर्ता का नाम भी छिपा लिया है, जिसके साथ 20 लाख के पुराने नोटों की ठगी की गई थी और इतना ही नहीं 20 लाख की करेंसी कहां है, इस मामले पर पुलिस पर्दा डालने में जुट गई है।

Being such old notes into new notes, police put the curtain
पुराने नोट ऐसे बन रहे नये

दरअसल, पुलिस ने एफआईआर में शिकायतकर्ता का नाम छिपा लिया है और खुद ही शिकायतकर्ता बन गई है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के एएसआई दलजिंदर सिंह शिकायतकर्ता बन गए। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शिकायतकर्ता का नाम इसलिए छिपा लिया ताकि इस ब्लैक मनी की जानकारी आयकर विभाग से छिपाया जा सके, दूसरा कोर्ट कचहरी के चक्कर में सुपुर्दगी के लेने वक्त इनकम टैक्स विभाग के बारे में बताना पड़ना था कि यह राशि कहां से मिली थी ? 

Being such old notes into new notes, police put the curtain
पुराने नोट ऐसे बन रहे नये - फोटो : social media

इसे बैंक से लाया गया था या फिर कोई जमीन जायदाद बेचकर। पुलिस ने इस मामले में उन लोगों को बिल्कुल पर्दे के पीछे रख लिया है, जिनके साथ 20 लाख के पुराने नोटों की ठगी हुई थी।जानकारों के मुताबिक इस पूरे गेम में एक भाजपा का हाईप्रोफाइल नेता शरीक है, जिसने इस मामले में पुलिस पर जबरदस्त ढंग से प्रेशर डाला ताकि आयकर विभाग व जनता के बीच होने वाली किरकिरी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Being such old notes into new notes, police put the curtain
पुराने नोट ऐसे बन रहे नये

पता चला है कि जिस मोबाइल विक्रेता के माध्यम से इस राशि को तब्दील कराने के लिए भेजा गया था, उस विक्रेता का असलहा लाइसेंस भी कुछ समय पहले ही एक दिग्गज नेता ने बनवाकर दिया था। इस लाइसेंस में किस नेता ने सिफारिश की थी, इसे लेकर भी पुलिस ने अपनी जुबान बंद कर ली है। 

विज्ञापन
Being such old notes into new notes, police put the curtain
पुराने नोट ऐसे बन रहे नये - फोटो : अमर उजाला

जालंधर में इस मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और लोग दबी जुबान में कई नेताओं के नाम ले रहे हैं, जिनका काला धन इधर से उधर किया जा रहा था। एसीपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं, अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। जिसके साथ 20 लाख के पुराने नोटों की ठगी हुई, उसका क्या नाम है ? इस पर भी एसीपी ने चुप्पी साध ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed