फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधुमक्खियों ने रामदेव के आचार्य बालकृष्ण और साथियों का बुरा हाल कर दिया, देखिए

Mon, 27 Mar 2017 09:32 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
bees attack on baba ramdev friend acharya balkrishna and team members at herbal park morni
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तस्वीरों में देखिए कैसे सभी खुद को बचाने को इधर उधर भागे।
bees attack on baba ramdev friend acharya balkrishna and team members at herbal park morni
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। मोरनी के थापली नेचर पार्क में हर्बल फॉरेस्ट बाबा रामदेव के सहयोग आचार्य बालकृष्ण अपनी टीम के साथ जड़ी-बूटियों की खोज के लिए आए थे, तभी उन लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग अपने आपको बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। जिसको जहां जगह मिली वही छिप गया वो।

bees attack on baba ramdev friend acharya balkrishna and team members at herbal park morni
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
इस दौरान टीम के साथ जो पुलिस वाले थे, वो भी अपनी जान बचाते नजर आए। हालांकि, जब तक कोई छिप पाता मधुमक्खियां काट चुकी थीं। यहां तक की बालकृष्ण भी खुद को नहीं बच पाए। उनको भी कई मधुमक्खियों ने काट लिया। उसके बाद आचार्य बालकृष्ण ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये प्राथमिक उपचार ​दिया। फिर सभी को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bees attack on baba ramdev friend acharya balkrishna and team members at herbal park morni
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
बता दें कि, हरियाणा सरकार और पतंजलि योगपीठ के द्वारा मोरनी हिल्स में हर्बल फॉरेस्ट बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों किस्म की जड़ी-बूटियों उगाई जाएंगी। इसी सिलसिले में शनिवार को पतंजलि की ओर से आचार्य बालकृष्ण एक टीम के साथ यहां पर पहुंचे थे। वे साथियों के साथ पौधों की प्रजातियों की पहचान करने में जुट थे कि सभी पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
bees attack on baba ramdev friend acharya balkrishna and team members at herbal park morni
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
बताया जा रहा है कि पार्क में मौजूद कुछ बंदर पेड़ों पर छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर कूद पड़े। उसके हिलने के बाद मधुमक्खियों का झुंड शिकार के लिए निकल पड़ा। किसी ने टेबल के नीचे छिपकर जान बचाई तो किसी ने जमीन पर लेट कर तो किसी ने खुद को कपड़ों में छिपाकर। करीब 20 मिनट के दहशत के बाद हालात सामान्य हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed