गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों की टीम पर लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में जेई को भी पीटा गया, देखिए
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, बेरवाल गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों, विजिलेंस टीम और पुलिस पर करीब 15-20 लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में एसडीओ, जेई समेत चार बिजली कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सिर फूटने और शरीर पर लाठी डंडों की चोट से गहरे घाव बने हुए हैं। हमलावरों ने टायलेट में छिपे जेई को भी नहीं बख्शा। टायलेट ने निकलवाकर उनको जमकर पीटा। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम धारूहेड़ा डिवीजन के तहत पाली-गोठड़ा सब डिवीजन के एसडीओ राज सिंह के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निकली। टीम भाड़ावास, जैतड़ावास, बधराना और बेरवाल में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मेघपुर की ढाणी स्थित एक घर में बिजली चोरी की कार्रवाई कर रही थी। तभी कई बाइक पर लाठी-डंडों के साथ 15 से 20 युवक धमके।
आते ही उन्होंने बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें एसडीओ राज सिंह, जेई नरेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा लाइनमैन घनश्याम और हेड कांस्टेबल भीम सिंह को भी काफी चोटें लगी हैं। हमले से बचने के लिए जेई नरेंद्र सिंह एक टायलेट में घुस गए।