फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुकामा-16: रैंप पर उतरीं इठलाती मॉडल, सब देखते रहे उनका अंदाज

Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anukama -16: model on ramp for fashion show
फैशन शो का जलवा - फोटो : amar ujala

नपे तुले कदम और चहलकदमी करती मॉडल्स विभिन्न डिजाइनों के बने परिधानों से सजी जब रैंप पर उतरीं तो उनका जलवा देखते ही बनता था। कुछ ऐसा ही माहौल रहा टैगोर थिएटर में, जहां सोमवार शाम फैशन शो ‘अनुकामा 16’ के नाम रही। इसका आयोजन एनआईआईएफटी मोहाली की ओर से किया गया।

Anukama -16: model on ramp for fashion show
फैशन शो का जलवा - फोटो : amar ujala
इस शो के दौरान एनआईआईएफटी के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए 58 खूबसूरत परिधानों को पहन कर मॉडल रैंप पर उतरीं। इन परिधानों को फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है।
Anukama -16: model on ramp for fashion show
फैशन शो का जलवा - फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स ने खूबसूरत कलेक्शंस को प्रस्तुत किया, जो खास तौर पर सराहे गए। फैशन शो के दौरान विभिन्न डिजाइनरों की ओर से विशेष थीम पर तैयार किए गए कपड़ों को पहन कर मॉडल स्टेज पर पहुंची। टैगोर में बैठे सभी ने डिजाइनर्स के बनाए परिधानों की खूब तारीफ की।
फैशन शो की शुरुआत स्टाइलिश तरीके से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anukama -16: model on ramp for fashion show
फैशन शो का जलवा - फोटो : amar ujala

सबसे पहले डिजाइनर निहारिका के थीम सूफी पर तैयार परिधानों से सजी मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक करती हुई पहुंचीं। इसके बाद डिजाइनर श्रील के थीम मुगलकालीन और गुप्त काल के परिधान डाले मॉडल्स आईं। अनीशा गांधी के थीम गोल्डन ब्राइड, वैशाली के थीम मिरर, आरुषी के थीम पिंक गोटा, आभा के मदर ऑफ पर्ल, अश्विनी बाजपेयी के थीम बोर्ड पर, अब्दुल वाहिद के थीम लीफ पर तैयार किए परिधानों से सजी रैंप पर दिखाई दीं।

विज्ञापन
Anukama -16: model on ramp for fashion show
फैशन शो का जलवा - फोटो : amar ujala

शो में कई जानी मानी मॉडल ने हिस्सा लिया। इनमें अमनप्रीत वाही, हिमानी थापा, काजल श्रीवास्तव, रश्मि-मिस इंडिया एंड मिस टूरिज्म, मिनाक्षी -मिस स्टाइल डीवा,  आंचल- इंडियन प्रिंसेस फाइनलिस्ट और रश्मि-मिस इंडिया पर्सनालिटी शामिल हैं। शो को बॉलीवुड के जाने माने फैशन डायरेक्टर कौशिक घोष द्वारा डायरेक्ट किया गया। इसके अलावा मोहाली एनआईआईएफटी की 10 छात्राएं भी इस मॉडल्स के साथ दिखाई दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed