नपे तुले कदम और चहलकदमी करती मॉडल्स विभिन्न डिजाइनों के बने परिधानों से सजी जब रैंप पर उतरीं तो उनका जलवा देखते ही बनता था। कुछ ऐसा ही माहौल रहा टैगोर थिएटर में, जहां सोमवार शाम फैशन शो ‘अनुकामा 16’ के नाम रही। इसका आयोजन एनआईआईएफटी मोहाली की ओर से किया गया।
अनुकामा-16: रैंप पर उतरीं इठलाती मॉडल, सब देखते रहे उनका अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन शो की शुरुआत स्टाइलिश तरीके से हुई।
सबसे पहले डिजाइनर निहारिका के थीम सूफी पर तैयार परिधानों से सजी मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक करती हुई पहुंचीं। इसके बाद डिजाइनर श्रील के थीम मुगलकालीन और गुप्त काल के परिधान डाले मॉडल्स आईं। अनीशा गांधी के थीम गोल्डन ब्राइड, वैशाली के थीम मिरर, आरुषी के थीम पिंक गोटा, आभा के मदर ऑफ पर्ल, अश्विनी बाजपेयी के थीम बोर्ड पर, अब्दुल वाहिद के थीम लीफ पर तैयार किए परिधानों से सजी रैंप पर दिखाई दीं।
शो में कई जानी मानी मॉडल ने हिस्सा लिया। इनमें अमनप्रीत वाही, हिमानी थापा, काजल श्रीवास्तव, रश्मि-मिस इंडिया एंड मिस टूरिज्म, मिनाक्षी -मिस स्टाइल डीवा, आंचल- इंडियन प्रिंसेस फाइनलिस्ट और रश्मि-मिस इंडिया पर्सनालिटी शामिल हैं। शो को बॉलीवुड के जाने माने फैशन डायरेक्टर कौशिक घोष द्वारा डायरेक्ट किया गया। इसके अलावा मोहाली एनआईआईएफटी की 10 छात्राएं भी इस मॉडल्स के साथ दिखाई दीं।