मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित किया तो नौनिहालों के चेहरे खिल गए। तस्वीरें
2 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
सीएम ने जब मेधावियों के बीच जाकर फोटो खिंचवाया तो उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई। सम्मानित करने और मंच प्रदान करने के लिए सभी मेधावियों ने अमर उजाला को थैंक्यू कहा। सीएम ने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए उत्साह बढ़ता है। अमर उजाला का यह कार्यक्रम सराहनीय है। सीएम ने मेधावियों को आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया।
3 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
अमर उजाला की ओर से शनिवार को सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल के ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेधावियों को सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया।
4 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के दस-दस टॉपर विद्यार्थियों के अलावा सभी जिलों के पहले तीन टॉपरों को सम्मानित किया गया।
5 of 9
Amar Ujala student honor ceremony
प्रतिभाओं का सम्मान बड़ा कार्य : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमर उजाला हर साल यह समारोह करता है। वह पहले भी अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में शामिल हो चुके हैं। इस तरह प्रतिभाओं का सम्मान बड़ा कार्य है। ऐसे सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लेने का उत्साह बढ़ता है। अमर उजाला का समारोह प्रेरणादायी होता है। इसी तरह अमर उजाला की ओर से काफी सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं।