फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका से हनीप्रीत तक की कहानी, जानिए कैसे पहुंची राम रहीम के इतने करीब?

Tue, 19 Sep 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
All you need to know about Gurmeet Ram Rahim’s daughter
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
कोर्ट से लेकर रोहतक जेल तक राम रहीम के साथ जाकर सनसनी मचाने वाली 'हनीप्रीत' आखिर कौन है और क्या है इसकी असली कहानी। सबकुछ जानिए...
All you need to know about Gurmeet Ram Rahim’s daughter
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हनीप्रीत इंसां असल में हरियाणा के फतेहाबाद की प्रियंका तनेजा है। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है। गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं।
All you need to know about Gurmeet Ram Rahim’s daughter
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
प्रियंका का परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया। पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था। उसके पिता रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था। हनीप्रीत का मूल ना प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
All you need to know about Gurmeet Ram Rahim’s daughter
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
बाबा के आशीर्वाद से हुई शादी नौ साल भी न टिकी
प्रियंका की शादी डेरा प्रमुख के आशीर्वाद से 1998 में हुई थी।  साल 1998 में डेरामुखी की पहल पर प्रियंका का विवाह पंचकूला निवासी हेमंत गुप्ता के साथ डेरे में हुआ। कुछ साल तक साथ रहने के बाद दोनों में विवाद हो गया और अलग रहने लगे। साल 2007 में उनका तलाक हो गया। प्रियंका के पती ने उसके डेरा प्रमुख के साथ संबंध होने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
All you need to know about Gurmeet Ram Rahim’s daughter
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
ऐसे मिला नया नाम
तलाक के बाद प्रियंका को राम रहीम ने गोद ले लिया और उसे हनीप्रीत इंसा नाम दिया। इसके बाद से हनीप्रीत साये की तरह राम रहीम के साथ रहती है। पिछले सालों में आई राम रहीम की फिल्मों में हनीप्रीत का खास योगदान रहा है। फिल्मों में वह राम रहीम के साथ सह-निर्देशक एवं सह निर्माता तो बनी ही बतौर अभिनेत्री भी काम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed