{"_id":"59bf58e04f1c1b21688b527b","slug":"after-honeypreet-vipassana-vanishes-from-dera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 दिन बाद भी हनीप्रीत नहीं मिली, अब डेरा चेयरपर्सन विपासना भी लापता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन बाद भी हनीप्रीत नहीं मिली, अब डेरा चेयरपर्सन विपासना भी लापता?
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
वफादार सेवादारों के हवाले डेरा करके डेरा चेयरपर्सन विपासना हुई लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारनामों की सबसे बड़ी राजदार लापता हनीप्रीत को लेकर 23 दिन बाद जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं और इसी बीच डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां भी लापता हो गई हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के डर से विपासना फरार हो गई है।
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
पांच दिन से लगातार विपासना से संपर्क करने की कोशिश हो रही है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। ऐसे में इस शंका को बल मिलने लगा है कि हनीप्रीत को भगाने में सबसे बड़ी भूमिका डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने अदा की है। हनीप्रीत की तलाश में जुटी पंचकूला पुलिस सहित कई राज्यों की पुलिस को अब तक ये ही पता चल पाया है कि वह नेपाल चली गई, लेकिन यह ठोस जानकारी नहीं कि वह इस समय नेपाल में ही मौजूद है।
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ही एक मात्र शख्स है जो ये बता सकती है कि असल में हनीप्रीत अब कहां और कैसी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विपश्यना का मोबाइल नंबर कई दिन से बंद होने के चलते यह पता चला है कि वो किसी दूसरे मोबाइल नंबर से अपने खास करीबियों के संपर्क में हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि विपासना शुरू से ही हनीप्रीत के संपर्क में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
जांच एजेंसियों का शक उस पर न जाए इसलिए उसने मीडिया में हनीप्रीत को आत्म समर्पण करने की सलाह दी। डेरा अनुयायी रोहतक निवासी संजय चावला के खुलासे ने विपासना के झूठ से पर्दा उठा दिया। संजय चावला ने खुलासा किया कि डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने ही सुनारिया जेल से हनीप्रीत को लाने के लिए उसे निर्देश दिए। इसके बाद 25 अगस्त की रात को विपासना ने अपने तीन लोगों को इनोवा गाड़ी लेकर भेजा।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
विसपना से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद हनीप्रीत उक्त लोगों के साथ जाने को तैयार हुईं। इनोवा गाड़ी चालक प्रदीप ने संजय चावला को कहा कि वो हनीप्रीत को लेकर हिसार की ओर जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद जांच की आंच के आने में डर से विपासना डेरा छोड़कर लापता हो गईं। पुलिस विपासना के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसके बेहद करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।