फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने संत गुरमीत राम रहीम को कड़वी बातें सुनाई, जानिए आखिर क्यों?

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
akal takht jathedar gurbachan singh criticized gurmeet ram rahim and jattu engineer
डेरा प्रमुख
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को एक शख्स ने कड़वी बातें सुनाई हैं। इसके पीछे की वजह भी काफी चौंकाने वाली है, खुद देखिए।
akal takht jathedar gurbachan singh criticized gurmeet ram rahim and jattu engineer
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह
दरअसल, डेरामुखी की पांचवीं फिल्म जट्टू इंजीनियर पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जत्थेदार ने कहा कि संतों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। फिल्में बनाना, कॉमेडी करना, ये सब संतों के काम नहीं, ऐसे काम संत कभी नहीं करता। अब खुद ही लोग अंदाजा लगा लें कि डेरामुखी संत है या नहीं? उनके अनुसार अकाल तख्त डेरामुखी के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
akal takht jathedar gurbachan singh criticized gurmeet ram rahim and jattu engineer
Gurmeet Ram Rahim Singh
बता दें कि हाल ही में डेरामुखी की पांचवी मूवी जट्टू इंजीनियर रिलीज हुई थी।  इस फिल्म को महज 15 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग 7 मार्च को शुरु हुई और 15 दिन यानी 22 मार्च को कम्पलीट हो गई। फिल्म में दो गाने भी हैं, जो डॉ. एमएसजी ने खुद गाए हैं। डेरामुखी की यह फिल्म भले ही एक कॉमेडियन फिल्म है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा संदेश देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akal takht jathedar gurbachan singh criticized gurmeet ram rahim and jattu engineer
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
इस फिल्म के जरिए उन्होंने बताया है कि यदि मन में इच्छा हो तो कैसे एक पिछड़े गांव को भी डेवपल बनाया जा सकता है। फिल्म में गंदगी की पहचान वाले एक गांव को न केवल स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया है। इस फिल्म में डॉ. एमएसजी ने निर्देशन से लेकर अभिनय, डीओपी, स्क्रिप्ट राइटिंग, सांग राइटिंग, सेट डिजानिंग, ड्रेस डिजाइनिंग,एडिटर, कोरियोग्राफी समेत 40 से भी अधिक भूमिकाएं निभाई है।
विज्ञापन
akal takht jathedar gurbachan singh criticized gurmeet ram rahim and jattu engineer
गुरमीत राम रहीम सिंह
फिल्म की शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन समेत फिल्म का सम्पूर्ण निर्माण सिरसा (हरियाणा) में ही हुआ है। फिल्म की सेट-डिजाइनिंग, आर्ट-वर्क, ड्रेस-डिजाइनिंग और शूटिंग से लेकर डबिंग तक सारा क्रू संत राम रहीम की देखरेख में होता है। बाबा गुरमीत राम रहीम इससे पहले 4 फिल्में बना चुके हैं। उनकी पहली फिल्म मैसेंजर ऑफ़ गॉड (2015) में युवाओं के लिए सन्देश था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed