{"_id":"59436c8d4f1c1b62028b47be","slug":"aiims-result-47th-topper-tamanna-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना ने खोला राज, जानिए कैसे रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना ने खोला राज, जानिए कैसे रचा इतिहास
Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की 47वीं टॉपर तमन्ना की सफलता का राज जानकर आप कहेंगे क्या जज्बा है लड़की में।
2 of 7
AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना
वीरवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हिसार जिले के गांव मोहला निवासी तमन्ना मेहरा ने ऑल इंडिया एससी कैटेगरी में 47 रैंक प्राप्त कर जहां जिले का गौरव बढ़ाया, वहीं अपने दादा का मान रखा। दादा मनीराम की तमन्ना थी उसकी पोती खूब पढ़े लिखे। इसके लिए उन्होंने कभी पैसों की कमी नहीं आने दी।
3 of 7
परीक्षा देने के बाद बाहर आते अभ्यर्थी
- फोटो : demo photo
तमन्ना के दादा मनीराम ने आर्थिक तंगी के चलते रिश्तेदारों व अन्य लोगों से दो लाख से अधिक रुपये ब्याज पर लेकर रोहतक के एक निजी संस्थान में कोचिंग के लिए भेजा। तमन्ना के पिता रमेश कुमार चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बतौर चालक पद पर नियुक्त हैं। तमन्ना के चाचा कंवलजीत मेहरा ने बताया कि तमन्ना ने गत वर्ष नीट परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 101 रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
परीक्षा
- फोटो : demo photo
इस रैंक के आधार पर उसका चयन पीजीआई रोहतक के लिए हो गया था, लेकिन तमन्ना देश के बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में डॉक्टरी करना चाहती थी। इसलिए तमन्ना ने ड्रॉप करते हुए इस बार एम्स की परीक्षा दी, जिसमें उसकी 47वीं रैंक आई है। इसके आधार पर उसका चयन दिल्ली एम्स में होना लगभग तय है, क्योंकि एम्स में एससी वर्ग की 105 सीटें रिजर्व है।
विज्ञापन
5 of 7
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी
- फोटो : demo photo
तमन्ना ने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव में ही की, जिसके बाद 11वीं और 12वीं की परीक्षा पीजीएसडी स्कूल से पास की। डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानने वाली तमन्ना की इच्छा बचपन से ही डाक्टर बनने की थी। तमन्ना की इस उपलब्धि पर दादी धनपति देवी, मां सीमा देवी, चाचा सुरेश, सतीश, जयभगवान, सुभाष, दादा श्रीकृष्ण, भाई साहिल, अखिल, आकाश सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।