फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीट्रैप: शारीरिक संबंध बनाने के बाद बिजनेसमैन से मांगे 20 लाख

Sat, 13 Jan 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 13 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
After making physical relation, demanded 20 lakhs from businessman
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
हनीट्रैप के मामले में यूपी के व्यापारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने झज्जर के एक युवक और करनाल की महिला को छह लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी रोहतक निवासी सुनील की तलाश में छापामारी कर रही है। 
After making physical relation, demanded 20 lakhs from businessman
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शामली के एक बर्तन व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब चार महीने पहले करनाल निवासी एक महिला से पानीपत में मिला था। वहां एक होटल में दोनों के शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद उन दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। व्यापारी ने बताया कि उस महिला ने एक दिन उसे अपने घर करनाल बुलाया। वह 24 दिसंबर को करनाल पहुंचा। यहां पर महिला ने एक और महिला को अपनी सहेली बताया और व्यापारी से उसके साथ अवैध संबंध बनवाए।
After making physical relation, demanded 20 lakhs from businessman
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
इसी दौरान आरोपी महिला ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। इस महिला को आरोपी महिला ने पांच हजार रुपये देकर बुलाया हुआ था, उसे वीडियो बनाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया। कुछ समय बाद कमरे में महिला आ गई और बताया कि उसका पति रोहतक निवासी सुनील आ गया है। उसके पति सुनील ने आते ही व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पर्स से 80 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
After making physical relation, demanded 20 lakhs from businessman
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
इसके बाद व्यापारी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला। दो दिन बाद आरोपी महिला ने व्यापारी के पास फोन किया और कहा कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और वह उसे तलाक देने के लिए कह रहा है, इसलिए मुझे 20 लाख रुपये दे दो। व्यापारी ने रुपये देने से मना किया तो उस महिला ने दोबारा फोन कर बताया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। महिला ने उसके व्हट्सएप नंबर पर वीडियो भेज दी और 20 लाख रुपये की डिमांड की। 
विज्ञापन
After making physical relation, demanded 20 lakhs from businessman
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
पिज्जा की दुकान पर पकड़े गए
आरोपी महिला ने व्यापारी को शुक्रवार सुबह पहले तो अटल पार्क और बस स्टैंड पर आने को कहा। लेकिन बाद में उस महिला ने व्यापारी को एक पिज्जा की दुकान पर बुलाया। वहां व्यापारी ने आरोपी महिला को छह लाख रुपये दिए और कहा कि बाकी के रुपये वह बाद में देगा। इसी दौरान पुलिस ने वहां छापा मारा। इस दौरान उक्त महिला और उसके साथ आए झज्जर के दिल्ली गेट वार्ड नंबर पांच निवासी साहिल को काबू किया और उनसे छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed