अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप अपने ही फायदे से जुड़े ये 12 काम नहीं कर पाएंगे, तो पछताने से अच्छा है कि जल्दी से बनवा लो।
ट्रेन टिकट के लिए आधार की जानकारी देना जरूरी है। नहीं तो आपको आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के बाद ही सब्सिडी आपको खाते में मिल पाएगी।
बैंक एकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया तो आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। नया फोन नंबर लेने के लिए भी आपको आधार देना जरूरी है। साथ ही मोबाइल सेवा जारी रखने के लिए भी आधार जरूरी है।
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी।
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें।