आधार कार्ड को लेकर सरकार ने फिर से दो बड़े फैसले लिए हैं। इससे कई लोगों को फायदा होगा तो देखिए आप भी इस कैटेगरी में आते हैं या नहीं।
दरअसल, अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए बड़ी खुशखबरी है। आधार कार्ड कार्ड को लेकर उन्हें बड़ी राहत दी गई है, जिसके तहत एनआरआई के लिए आधार कार्ड को बैंक, पैन कार्ड और अन्य सेवाओं से लिंक करना जरूरी नहीं है।
यह सुविधा एनआरआई और पीआइओ के लिए ही रहेगी, बाकी के लिए पहले की तरह नियम बरकरार है। देशवासियों को अपने बैंक खाते, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर समेत सरकार द्वारा निर्धारित की गई तमाम सेवाओं को आधार से लिंक करवाना ही होगा।
वहीं आधार लिंक में छूट देने के साथ ही आदेश दिया है कि एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए, जिसकी पहचान हो सके और ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये छूट सही लोगों को मिल रही है या नहीं। इससे सरकार मनी लॉन्ड्रिंग जैसी समस्याओं पर लगाम लगा सकेगी।
बता दें कि यूआईडीएआई कहता है, जो लोग आधार के योग्य है उन्हें हर हाल में आधार को बैंक खातों और पैन कार्ड समेत तमाम निर्धारित योजनाओं से जोड़ना होगा। सभी को ये बात ध्यान में रखने की जरूरत है कि पहचान दस्तावेज के रूप में आधार केवल उन्हीं से मांगना है, आधार एक्ट के तहत इसके योग्य हैं।