दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे। देखिए मिस वर्ल्ड की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।
सभी फोटोः फेसबुक
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और अपने डॉक्टर माता-पिता के साथ देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में फस्र्ट रनरअप मिस इंगलैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि सेकेंड रनर अप के खिताब पर मिस मैसिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया। इन दोनों के साथ मानुषी का करीबी मुकाबला था, लेकिन अंत में ताज मानुषी के सिर आया।
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट अॉफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है।
मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है। मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।