Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
ADGP Y Puran Kumar suicide case IPS Puran Kumar had made a complete plan before committing suicide
{"_id":"68e6160b189fc460b909310e","slug":"adgp-y-puran-kumar-suicide-case-ips-puran-kumar-had-made-a-complete-plan-before-committing-suicide-2025-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने की खुदकुशी: वसीयत छह और सुसाइड नोट सात अक्तूबर को लिखा... IPS ने सुसाइड से पहले बनाया था पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने की खुदकुशी: वसीयत छह और सुसाइड नोट सात अक्तूबर को लिखा... IPS ने सुसाइड से पहले बनाया था पूरा प्लान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:30 PM IST
सार
हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-11 की कोठी नंबर 116 में खुद को गोली मारने से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा। एक दिन पहले वसीयत भी लिखी थी। सुसाइड नोट पर 7 अक्तूबर, जबकि वसीयत पर 6 अक्तूबर की तारीख होने से शक गहरा गया है।
आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया है कि वसीयत और सुसाइड नोट दो अलग-अलग तारीखों पर लिखे गए हैं। वसीयत पर छह अक्तूबर जबकि सुसाइड नोट पर सात अक्तूबर की तारीख दर्ज है। दोनों दस्तावेजों पर आईपीएस ने हरे रंग के पेन से हस्ताक्षर किए हैं।
सूत्रों के अनुसार अधिकारी ने आत्महत्या से पहले पूरी योजना बनाकर कदम उठाया। पहले वसीयत तैयार की और अगले दिन सुसाइड नोट लिखा। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बताया जाता है कि तलाशी के समय वहां मौजूद एक रिश्तेदार, जो बठिंडा के मौजूदा विधायक हैं और पुलिस टीम के बीच बहस भी हुई थी।
2 of 13
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी
- फोटो : पीटीआई
पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं दो अलग-अलग तारीखें डालकर जांच को गुमराह तो नहीं किया गया। सुसाइड नोट पर 7 अक्तूबर, जबकि वसीयत पर 6 अक्तूबर की तारीख होने से शक गहरा गया है। दोनों दस्तावेजों की लिखावट, स्याही और समय का बारीकी से फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है।
3 of 13
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
हरियाणा पुलिस ने जताया शोक
वाई पूरण कुमार के निधन पर हरियाणा पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शोक संदेश पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि हरियाणा पुलिस वाई पूरण कुमार के असामयिक निधन से विभाग अत्यंत दुखी और स्तब्ध है। हम इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी
- फोटो : पीटीआई
बेहद मिलनसार अधिकारी थे
वाई पूरण कुमार का कार्यकाल रोहतक में लंबा नहीं रहा। वे अप्रैल से सितंबर तक ही रेंज के आईजी रहे। ज्यादातर पुलिसकर्मी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। अचानक उनकी मौत से विभाग सकते में है।
विज्ञापन
5 of 13
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने की खुदकुशी, पुलिस व परिजन के साथ बेटी
- फोटो : पीटीआई
शराब ठेकेदार का वीडियो वायरल, बोला आईजी कार्यालय में बुलाकर धमकाया गया
पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार पर मंथली मांगने का आरोप लगाने वाले शराब ठेकेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।