Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडीजीपी ने की खुदकुशी: सात से आठ आईपीएस अफसरों संग पूर्व डीजीपी का नाम; वसीयत भी लिखी; नोट में बड़ा खुलासा

Wed, 08 Oct 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ /रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ /रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Oct 2025 03:23 PM IST
सार

एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने गोली मार खुदकुशी कर ली। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में घर के बेसमेंट में बने कमरे में पीएसओ की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई। आठ पेज का सुसाइड नोट, एक दिन पहले लिखी गई वसीयत भी मिली है। एक दिन पहले रिश्वत मांगने के मामले में उनका सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार हुआ था।

विज्ञापन
ADGP Y Puran Kumar committed suicide He shot himself while sitting on sofa in a movie theater Chandigarh
ADGP Y Puran Kumar suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा आठ पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत मिली है। सुसाइड नोट में सात-आठ आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का जिक्र करते हुए उन पर तंग करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 
Trending Videos
ADGP Y Puran Kumar committed suicide He shot himself while sitting on sofa in a movie theater Chandigarh
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने गोली मार की खुदकुशी, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी वाई पूरण को 29 सितंबर को ही रोहतक रेंज के आईजी पद से हटाकर सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में आईजी बनाया गया था। रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल की शिकायत पर सोमवार रात रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 
 
ADGP Y Puran Kumar committed suicide He shot himself while sitting on sofa in a movie theater Chandigarh
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
बंसल ने सुशील पर ढाई लाख महीना रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रवीण ने सुशील की ऑडियो क्लिप भी पुलिस को दी। पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ADGP Y Puran Kumar committed suicide He shot himself while sitting on sofa in a movie theater Chandigarh
मूवी थिएटर में इसी सोफे पर बैठ मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सुशील ने वाई पूरण कुमार का नाम लिया था। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में पूरण कुमार को कोई नोटिस नहीं दिया था। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पूरण कुमार की पत्नी सीएम नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं।

कनपटी के आर-पार हो गई गोली
पुलिस के अनुसार गोली कनपटी के आर-पार हो गई। दूसरी तरफ से कान भी गायब हो गया। पुलिस को मौक पर एक गोली का खोल भी मिला है।
 
विज्ञापन
ADGP Y Puran Kumar committed suicide He shot himself while sitting on sofa in a movie theater Chandigarh
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
सुसाइड नोट में जातिवादी, पोस्टिंग और एसीआर में गड़बड़ी के आरोप
हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-11 की कोठी नंबर 116 में खुद को गोली मारने से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में उन्होंने एक पेज में वसीयत लिखकर अपनी सारी संपत्ति पत्नी के नाम कर दी। इसके अलावा उन्होंने एक डीजीपी पर बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने, सात-आठ आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों पर उनके खिलाफ प्रशासनिक दखल और भेदभाव के आरोप लगाए। 

सूत्रों के अनुसार, सबसे ज्यादा आरोप पूर्व डीजीपी पर हैं। सुसाइट नोट में उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास नहीं मिलने और प्रशासनिक शिकायतों के साथ लिटिगेशन के चलते परेशान होने की बात कही। उन्होंने लिखा कि इन्हीं कारणों से वह आत्महत्या कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed