{"_id":"604db1038ebc3e591c368b55","slug":"a-wedding-done-with-one-and-a-quarter-rupees-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा में है ये सादगी : सवा रुपये में रचाई शादी, गुलाब के फूल का दिया शगुन, रिश्तेदारों से की गिफ्ट न देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा में है ये सादगी : सवा रुपये में रचाई शादी, गुलाब के फूल का दिया शगुन, रिश्तेदारों से की गिफ्ट न देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करवाते ग्रंथी सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्री गुरु नानक देव जी की चरणछोह धरती सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में अमेरिका के गुरसिमरनप्रीत सिंह व हरमनप्रीत कौर ने सवा रुपये में शादी कर एक मिसाल पेश की है। सादगी भरी इस शादी की चर्चा पूरे पंजाब में है। दोनों परिवार अमेरिका में रहते हैं। इस शादी की हर तरफ चर्चा है। हर कोई दूल्हा-दुल्हन, उनके माता-पिता व रिश्तेदारों की तारीफ कर रहा है। बिजनेसमैन परिवार का इस सादगी से विवाह करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
2 of 5
शादी में पहुंचे परिजन और रिश्तेदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिका के शेअट्ल के बलबीर सिंह थिंद और जसविंदर कौर के बेटे गुरसिमरनप्रीत सिंह व अमेरिका के ह्यूस्टन निवासी दीदार सिंह की बेटी हरमनप्रीत कौर विवाह के लिए 20 फरवरी को भारत आए। बलबीर सिंह थिंद व जसविंदर कौर कपूरथला के गांवा भाणेलंगा के डेरा नंद सिंह के मूल निवासी हैं। वहीं दीदार सिंह जालंधर के गांव बाह्मणियां के रहने वाले हैं।
3 of 5
गुरसिमरनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों परिवारों का अमेरिका में बिजनेस हैं। दूल्हे के मामा जसबीर सिंह व बलदेव सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के भाई मर्दाना जी हाल में गुरसिमरनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत कौर सवा रुपये शगुन लेकर परिणय सूत्र में बंधे। गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज हुआ। शादी के कुछ ही कार्ड छपवाकर बांटे गए। ज्यादातर रिश्तेदारों को संदेश ही भेजा गया। विवाह में रिश्तेदारों के अलावा संगत भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि गुरुचरणों में लावें हुए। दोनों परिवारों की मिलनी सिरोपा देकर की गई। नवदंपती को शगुन में गुलाब के फूल भेंट किए गए। रिश्तेदारों व परिचितों से शादी में शरीक होने के लिए किसी भी तरह का शगुन व गिफ्ट न देने की अपील की गई थी। दूल्हा-दुल्हन के परिवार, रिश्तेदारों व संगत के लिए लंगर भी गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में तैयार करवाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
शादी में शामिल परिजन व रिश्तेदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए दूल्हे के ताऊ बलविंदर सिंह कड़ाल, ताई हरविंदर कौर, विधायक नवतेज सिंह चीमा, एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजिंदर सिंह तकिया, जोगिंदर सिंह जालफ गिद्दड़पिंडी, पाल सिंह पहुंचे। बलविंदर सिंह जालफ (गिद्दड़पिंडी) ने विदेश से ही नवदपंती को विवाह की शुभकामनाएं भेजीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।