हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
पंजाब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत पांच युवकों की मौत हो गई। देखिए, हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें।
हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
हादसा, मोगा-कोटकपूरा रोड पर हुआ। पांचों युवक कार में सवार थे। पहले उनकी कार सामने से आ रही एक इंडिका कार से टकराई। बाद में बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपति को चपेट में लिया और इसके बाद सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराई। पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
मृतकों की पहचान बाजाखाना निवासी लहिबर सिंह, भाई कुलबीर सिंह, किकर सिंह और जैतो निवासी लक्की सिंह के तौर पर हुई है। पांचवां युवक मुक्तसर के गांव गुडीसंघर निवासी युवक था। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
वहीं कार की चपेट में आए बाइक सवार गांव संधवां निवासी गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी सहजपाल कौर को गंभीर चोटें आईं। उनके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। दंपति को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में 5 युवकों की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
मंडी गोबिंदगढ़ पर हुए एक अन्य हादसे में एक कार ने दो साइकिल सवार लोगों को कुचल डाला। मारे गए लोगों की पहचान कैलाश और अरमिंदर के तौर पर हुई है। वह लोग सालासर स्टील में काम करते हैं।