{"_id":"5d4c019e8ebc3e6cca5d9cce","slug":"370-revoked-in-jammu-kashmir-pakistan-suspends-samjhauta-express-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच फिर रुकी समझौता एक्सप्रेस, जानें इससे पहले कब-कब थमे इस ट्रेन के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक के बीच फिर रुकी समझौता एक्सप्रेस, जानें इससे पहले कब-कब थमे इस ट्रेन के पहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर रुक गई है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने से बौखलाए पाकिस्तान ने इसे रोकने का एलान किया है। आइए जानते हैं इससे पहले कब-कब ट्रेन के पहिए रुके...
2 of 6
समझौता एक्सप्रेस
पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिए वहां फंस गए। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया और वे ट्रेन लेकर अटारी के लिए रवाना हो गए।
3 of 6
समझौता एक्सप्रेस
लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान ने ट्रेन को वाघा सीमा पर ही रोक दिया है। स्टेशन मास्टर ने कहा कि पाकिस्तान के ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने भारतीय सीमा में आने से इनकार कर दिया। उन्होंने हमें संदेश भेजा कि हम इंजन लेकर पाकिस्तान की सीमा में आएं और ट्रेन को लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
समझौता एक्सप्रेस
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोकी हो। इससे पहले जब पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी तो विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को रोक दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
समझौता एक्सप्रेस
- फोटो : File Photo
दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस गाड़ी को शुरु किया गया था। समझौता एक्सप्रेस को 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने और संसद में हमले के बाद भी बंद कर दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।