Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP lashes out at BJP and Election Commission Chandigarh domicile certificate mandatory for reserved seats

भाजपा और चुनाव आयोग पर भड़की आप: आरक्षित सीटों पर चंडीगढ़ का प्रमाणपत्र अनिवार्य करने पर उठाए सवाल

Thu, 26 Nov 2026 01:40 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

चंडीगढ़ निगम चुनाव में दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ में आकर बसे लोग वहां के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित वार्डों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार के पास चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बोनाफाइड आधार पर जारी एससी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
AAP lashes out at BJP and Election Commission Chandigarh domicile certificate mandatory for reserved seats
पत्रकारों से बात करते आप के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने आज भाजपा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले जारी नए निर्देशों के माध्यम से एससी समाज के लोगों को उनके लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी प्रधान विजय पाल सिंह ने कहा कि कल शाम जारी निर्देशों में एससी आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चंडीगढ़ का ही एससी प्रमाणपत्र अनिवार्य करने की बात कही गई है। चंडीगढ़ में तीन-तीन पीढ़ियों से रह रहे परिवारों के बच्चे यहीं पैदा हुए, पढ़े-लिखे और बड़े हुए हैं। ऐसे परिवारों के युवाओं और महिलाओं को केवल पंजाब, हरियाणा या उत्तर प्रदेश से जुड़ी जड़ों के आधार पर चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित करना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही थी, तो ऐसे निर्देश नामांकन से ठीक पहले क्यों जारी किए गए? भाजपा को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। वर्ष 2024 के मेयर चुनाव में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने के बाद अब गरीबों और दलितों की राजनीतिक भागीदारी रोकने के नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की उपाध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि पंजाब, हरियाणा या अन्य राज्यों से शादी करके चंडीगढ़ आई महिलाओं के पास उनके मायके राज्य का एससी प्रमाणपत्र है। क्या उन्हें केवल इस आधार पर चुनाव लड़ने से रोका जाएगा? यदि प्रमाणपत्र माइग्रेट करवाना जरूरी था, तो आठ महीने पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि पुराने वैध प्रमाणपत्र के साथ माइग्रेशन आवेदन की रसीद जमा करवाने वाले उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए जाएं।

दीपा दुबे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 21 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के बावजूद नामांकन के पहले दिन तक जरूरी फॉर्म उपलब्ध नहीं करवाए गए। इससे उम्मीदवारों का कीमती समय बर्बाद हुआ। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की गंभीर लापरवाही बताया।

पूर्व मेयर कुलदीप कुमार टीटा ने कहा कि लोकतंत्र में हर योग्य नागरिक को चुनाव लड़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। चुनावी नियमों में आखिरी समय पर बदलाव उम्मीदवारों के साथ अन्याय है। चुनाव आयोग को निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी उम्मीदवारों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

एससी मोर्चा अध्यक्ष देशराज सनावरने कहा कि एससी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी त रह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे राज्यों से आकर चंडीगढ़ में बसे परिवारों को भी न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने एससी समाज से अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुर्चा और पीपी घई सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed