फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope(16 से 22 Dec): इस सप्ताह पांच राशि वालों को मिल सकते हैं शुभ समाचार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 16 Dec 2024 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2024 07:38 AM IST
सार

Weekly Rashifal : यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए जानिए चंद्र राशि के अनुसार साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 16 to 22 december 2024 know predictions of all zodiac signs
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभता और सौभाग्य का साथ बना हुआ है। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में सत्ता-सरकार अथवा किसी संस्थान से जुड़े प्रभावी व्यक्ति के साथ आपके संबंध बनेंगे, जिसकी मदद से आप अपना कोई बड़ा काम निकालने में सफल हो जाएंगे। चूंकि आपका भाग्य इस समय प्रबल है इसलिए आप जिस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे आपको उस ओर सफलता प्राप्त होगी। 

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी कृपा बरसाते हुए नजर आएंगे। आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह के मध्य में आप अपने कार्य को विस्तार देने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक किसी तीर्थ अथवा पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होगा। परिवार में आपको भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।


 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

weekly horoscope saptahik rashifal 16 to 22 december 2024 know predictions of all zodiac signs
सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके सिर पर बड़े खर्च आ सकते हैं - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निदान मिल सकता है। हालांकि अभी भी आपको कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपनी योजनाओं को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। इस कार्य में न सिर्फ नये लोग जुड़ंगे बल्कि आपके मित्रगण मददगार भी साबित होंगे लेकिन आपको जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। इस सप्ताह आप किसी नये प्रोजेक्ट को लेकर काफी उतावले रहेंगे।

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके सिर पर बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना चाहिए अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य की सेहत अथवा संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने आत्मीय रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत और मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 16 to 22 december 2024 know predictions of all zodiac signs
करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 

तंदुरुस्ती हजार नियामत है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस कहावत को हर पल याद रखना होगा। निश्चित रूप से इस समय भाग्य आप पर मेहरबान है और आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता भी मिल रही है लेकिन आपको अपने कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और संबंध पर इस सप्ताह विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको रोग के बढ़ जाने पर अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। 

करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी पद की प्राप्ति अथवा किसी स्थान पर तबादले आदि के लिए प्रयासरत थे आपको इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख प्राप्त होने की संभावना बनेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अत्यंत शुभ है। घर और बाहर दोनों जगह उनका सम्मान बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में आप अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं जिसके न पूरे होने पर आपको निराशा हाथ लग सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 16 to 22 december 2024 know predictions of all zodiac signs
व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार से जुड़े बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर मेहरबान रहते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं लेकिन आपको उसे निभाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने कार्य को स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा दूसरों के भरोसे रहने पर उसमें अपेक्षित सफलता न मिल पाएगी।

सप्ताह के मध्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी क्योंकि आपको इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दबाव के चलते कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह दिक्कत भी दूर हो जाएगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि भूमि-भवन से जुड़े विवादों को सुलह-समझौते से दूर करने का अवसर प्राप्त हो तो उसमें उन्हें चूकना नहीं चाहिए। यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे बढ़ने का अवसर मिले तो आप इसमें बिल्कुल न संकोच करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा किसी का भूलकर भी उपहास या अपमान न करें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 16 to 22 december 2024 know predictions of all zodiac signs
सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। - फोटो : daily rashifal
सिंह 

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको जोखिम भरने निवेश करने की गलती नहीं करनी चाहिए तथा लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह आप अपने कागजी काम समय से निबटा लें अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की तरफ से भी अपेक्षित सहयोग न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

सिंह राशि के जातक भूलकर भी आवेश में आकर अथवा भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। यदि आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद चल रहा है तो आपको उसे संवाद के जरिये दूर करने का प्रयास करना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से जरा ज्यादा ही उम्मीदें रह सकती हैं, जिसके न पूरा होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने माता-पिता की की तरफ से भी अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।  

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed