ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं। करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करने वाले शनि इस समय मीन राशि में स्थित हैं। 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन का असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा, खासतौर पर साढ़े साती से जुड़े जातकों पर। वर्तमान में कुंभ, मीन और मेष राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि के जातकों को साढ़े साती से राहत मिलेगी, जबकि वृषभ राशि पर इसका नया चरण शुरू होगा।
शनि महागोचर 2027: इस राशि के लिए खत्म होगा साढ़े साती का दौर, जीवन में शुरू होगा नया अध्याय
2027 में शनि के महागोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान एक राशि के जातकों को साढ़े साती से राहत मिल सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलावों के नए अवसर बन सकते हैं।
कुंभ राशि वालों को मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति
3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश के साथ कुंभ राशि के जातकों की साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साढ़े साती का लंबा दौर पूरा होने के बाद जीवन में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लग सकती हैं। कुंभ राशि वालों को पिछले कुछ वर्षों के दौरान करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और व्यक्तिगत जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो सकता है। अब साढ़ेसाती समाप्त होने के बाद इन क्षेत्रों में सुधार की संभावनाएं बन सकती हैं।
करियर में बन सकते हैं तरक्की के नए रास्ते
साढ़े साती से राहत मिलने के बाद कुंभ राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से नया दौर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या बेहतर अवसर की तलाश कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं। कारोबार करने वालों को भी नई योजनाओं और अवसरों पर काम करने का मौका मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है
शनि की साढ़ेसाती खत्म होने के बाद आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की ज्योतिषीय मान्यता है। रुका हुआ धन मिलने, आय के नए साधन बनने और पुराने आर्थिक दबाव कम होने की संभावना बन सकती है। हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।
परिवार और रिश्तों में बढ़ेगा सुकून
लंबे समय से चल रहे पारिवारिक तनाव या आपसी मतभेदों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। कुंभ राशि के जातक अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। घर-परिवार में सहयोग और आपसी समझ बढ़ने से मानसिक शांति भी मिल सकती है।