फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल गोचर 2026: मंगल के कर्क राशि में गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, अगले दो महीने रहें सावधान

Sat, 19 Sep 2026 05:19 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 05:19 PM IST
सार

मंगल मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके 18 सितंबर को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर के दौरान मेष, सिंह और धनु राशि वालों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark
मंगल गोचर 2026 3 राशियां रहें सतर्क - फोटो : AI

18 सितंबर को मंगल मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है। अग्नि तत्व से जुड़े मंगल का जल तत्व की राशि कर्क में पहुंचना अग्नि तत्व वाली राशियों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस गोचर का असर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के करियर के साथ-साथ निजी और आर्थिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को इस अवधि में अपने फैसले सोच-विचारकर लेने और छोटी-छोटी बातों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर के दौरान मेष, सिंह और धनु राशि वालों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark
मेष राशि - फोटो : amarujala

मेष राशि

  • मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए कर्क राशि में उनका नीच अवस्था में गोचर कुछ चुनौतियां दे सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और माता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। 
  • रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को संपत्ति या किसी भी बड़े सौदे में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। 
  • कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपके काम पर रह सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को ध्यानपूर्वक पूरा करें। 
  • आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए जरूरी होगा।

 

mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark
सिंह राशि - फोटो : amarujala

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का कर्क राशि में नीच अवस्था में जाना कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • इस दौरान आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। 
  • मंगल आपके द्वादश भाव में रहेंगे, इसलिए खर्च बढ़ने या धन हानि की आशंका रह सकती है। 
  • किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें। 
  • दांपत्य जीवन में भी संयम बनाए रखना जरूरी होगा। 
  • छोटी बातों को विवाद का रूप देने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने का प्रयास करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark
धनु राशि - फोटो : amarujala

धनु राशि

  • धनु अग्नि तत्व की राशि है और मंगल का कर्क में गोचर आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। 
  • मंगल आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण अचानक परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में किसी काम को टालने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। 
  • केवल भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि मेहनत और निरंतर प्रयास जारी रखें। 
  • आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें और जरूरत न होने पर न तो किसी से उधार लें और न ही किसी को पैसा दें। 
  • गलत संगति और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark
उपाय - फोटो : adobe

उपाय

  • मंगल के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए मेष, सिंह और धनु राशि के जातक नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 
  • योग और ध्यान का अभ्यास करें और खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। 
  • मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। गुड़, लाल मसूर और लाल वस्त्रों का दान करें। 
  • साथ ही भाई-बहनों को उपहार देकर उनके साथ प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखें।


साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed