फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan 2021: 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

Wed, 15 Dec 2021 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Dec 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun transit in sagittarius on 16 december impact on all zodiac signs
Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) December 2021: भगवान सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट तक विराजमान रहेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु और मकर राशि की यात्रा के समय सूर्यदेव का प्रभाव क्षीण रहता है अतः इनसे मिलने वाले शुभ प्रभाव में कुछ कमी रह जाती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

surya rashi parivartan 2021 sun transit in sagittarius on 16 december impact on all zodiac signs
राशि

मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करतेहुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। भाग्योन्नति के साथ नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
मेष राशिफल 2022 

surya rashi parivartan 2021 sun transit in sagittarius on 16 december impact on all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सफलता और सम्मान के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों सदा तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मकान वाहन के क्रय का सपना पूर्ण होने में थोड़ा सा और समय लगेगा। वृषभ राशिफल 2022  




 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun transit in sagittarius on 16 december impact on all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव दाम्पत्य जीवन की दृष्टि से सामान्य ही रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति होगी किन्तु साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी भी सरकारी विभाग में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun transit in sagittarius on 16 december impact on all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य विशेषकर के शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें आगे बढ़ें। कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed