Guru Transit 2022: नया वर्ष 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ज्योतिषशास्त्र में सभी 09 ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जातकों के जीवन पर हमेशा पड़ता है। सभी 9 ग्रहों में गुरु ग्रह को सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है, ये देवताओं के गुरु माने गए हैं। गुरु ग्रह सभी ग्रह की अपेक्षा सबसे ज्यादा शुभ ग्रह प्रदान करते हैं। जातक की कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान और राशि परिवर्तन करने पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब एक साल का समय लेते हैं। गुरु ग्रह मौजूदा समय में कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। साल 2022 में गुरु ग्रह 12 अप्रैल को अपनी स्वयं की राशि में आ जाएंगे। साल 2022 में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ तो कुछ के लिए बहुत ही शुभ साबित होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में किन 4 राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह शुभ रहेंगे।
Guru Transit 2022: नए साल 2022 में इन चार राशि पर रहेगी गुरु की विशेष कृपा, आर्थिक लाभ होने के अच्छे संकेत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन