फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा

Wed, 08 Jan 2025 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2025 07:13 AM IST
सार

Malavya Rajyog: 28 जनवरी को सुख, ऐशोआराम और वैभव के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मालव्य नाम का राजयोग का निर्माण करेंगे। साल के पहले महीने में मालव्य राजयोग बनने कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
जनवरी में जब शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे तब मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। - फोटो : amar ujala

साल 2025 वैदिक ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही खास तरह से बीतने वाला है। इस साल शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे बड़े और प्रभावशाली ग्रह गोचर करने वाले हैं। प्रमुख ग्रहों के गोचर करने से इस साल कई तरह के राजयोगों का निर्माण भी होगा। साल के पहले महीने में 28 जनवरी को सुख, ऐशोआराम और वैभव के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मालव्य नाम का राजयोग का निर्माण करेंगे। साल के पहले महीने में मालव्य राजयोग बनने कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकता है और सुखों में वृद्धि हो सककी है और करियर में तरक्की के योग बनेंगे।  आइए जानते हैं साल के पहले राजयोग बनने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 


 
Shukra Gochar 2025 Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

व़षभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। जनवरी माह में शुक्र ग्रह वृषभ राशि के लोगों पर उनके एकादश भाव में गोचर करेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में अच्छा इजाफा और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको हर एक कामो में कामयाबी हासिल हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार से अच्छा मुनाफा और नई संपत्ति और वाहन की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। 

साल 2025 पर बनेगा तीन बेहद शुभ योग, वर्ष 2025 को बनाएंगे खास और इन राशियों को होगा बड़ा लाभ


 
Shukra Gochar 2025 Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत लाभ दिलाने वाला साबित होगा। यह राजयोग धनु राशि के जातकों के सुख के भाव में बनेगा। ऐसे में कुछ दिनों तक आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको पैतृक संपत्ति के मिलने के योग हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। मन प्रसन्न और शांत रहेगा। नया वाहन और नई प्रापर्टी की खरीदारी के योग बन रहे हैं। धन की बचत करने में कामयाबी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी मालव्य राजयोग का फायदा मिलेगा। शुक्रदेव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी वाणी और प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति और ऐशोआराम की सारी सुविधा आपको प्राप्ति होगी। अचानक धनलाभ की प्राप्ति होने के आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला
कैसे बनता है मालव्य राजयोग
ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभफलदायी, दुर्लभ और शक्तिशाली माना जाता है। मालव्य राजयोग तक बनता है जब कुंडली में शुक्रदेव अपनी ही राशि में और केंद्र भाव में होते हैं। शुक्र की राशि वृषभ और तुला होती है। वहीं शुक्र भोग-विलास, सुंदरता, ऐश्वर्य, कला और आकर्षक व्यक्तित्व का कारक होगा। है। मालव्य राजयोग के निर्माण से इन राशि के जातकों को सालभर धन-दौलत, सुख-समृद्धि और हर तरह के ऐशोआराम का सुख मिलता है।
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed