Saal 2025 Mein Shani Ka Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में शनि को अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है। इसका प्रभाव हर राशि के लोगों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। कर्म दाता शनि इस समय अपनी मूल राशि कुम्भ में विराजमान हैं। नए साल 2025 में वह अपनी राशि बदलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में आने से कुछ जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानिए नए साल में शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को फायदा हो सकता है?
{"_id":"674d422204529e3ba3076c1e","slug":"shani-ka-rashi-parivartan-saturn-transit-in-meen-shani-gochar-march-these-zodiac-sign-may-get-wealth-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Gochar 2025: शनि करेंगे बृहस्पति की राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकती है आर्थिक तरक्की","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Gochar 2025: शनि करेंगे बृहस्पति की राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकती है आर्थिक तरक्की
Mon, 02 Dec 2024 11:16 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:16 AM IST
सार
Shani Gochar 2025: नए साल में शनि बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इससे किन राशियों को कितना फायदा हो सकता है।आइए जानते हैं।
विज्ञापन
शनि गोचर 2025
- फोटो : amar ujala
Saal 2025 Mein Shani Ka Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में शनि को अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है। इसका प्रभाव हर राशि के लोगों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। कर्म दाता शनि इस समय अपनी मूल राशि कुम्भ में विराजमान हैं। नए साल 2025 में वह अपनी राशि बदलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में आने से कुछ जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानिए नए साल में शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को फायदा हो सकता है?
Shani gochar 2025
- फोटो : freepik
शनि कब करेंगे मीन राशि में गोचर?
पंचांग के अनुसार शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। शनि कुछ राशि वालों को साढ़ेसाती और साढ़ेसाती से दूर रखेगा, जबकि कई राशियां इससे प्रभावित होंगी।
Shani gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों के एकादश भाव में शनि गोचर करेंगे। इस राशि के जातक को हर क्षेत्र में अपार धन लाभ के साथ बड़ी सफलता भी मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको कई लाभ मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकेंगे। वरिष्ठजनों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शनि की दृष्टि पंचम और अष्टम भाव पर पड़ेगी, जिसके प्रभाव से जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। काफी समय से रुका कोई अच्छा काम पूरा हो सकता है। प्रमोशन के साथ वेतन में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही आपको व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हो सकता है। अष्टम और नवम भाव का स्वामी शनि दशम भाव में प्रवेश करेगा। मिथुन राशि पर बुध का शासन है और शनि के साथ इसका मित्रतापूर्ण संबंध है। ऐसे में इस राशि के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आप अपने काम के प्रति अधिक ईमानदार हैं और अधिक मेहनत करते हैं, जिससे आपको काफी सफलता मिल सकती है। शनि 12वें घर, चौथे घर और 7वें घर को पूर्ण दृष्टि से देखेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। इससे अनावश्यक खर्चों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं बिजनेस में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है, जिससे करियर के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Shani gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि मीन राशि में गोचर के दौरान अपनी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। साथ ही आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। आप दोस्तों या परिवार के साथ कई छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। आप कोई धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। ऐसे समय में आप थोड़े जल्दी में हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।