फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इस राशि के लोगों पर रहेगी विशेष कृपा

Fri, 13 Dec 2024 10:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 10:03 AM IST
सार

29 मार्च 2025 को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi these are lucky zodiac signs
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में करेंगे प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

करीब ढाई वर्षों तक न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव कुंभ राशि में रहने के बाद अब आने वाले नए साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव साल 2025 के शुरुआत के कुछ महीनों तक अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने के बाद 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव यहां से कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं कुछ पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। साल 2025 में शनि के गोचर से कुछ राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा भी रहेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन होंगी वे राशियां। 


यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi these are lucky zodiac signs
शनिदेव एकादश भाव में बैठकर यह आपके पंचम और अष्टम भाव पर द्दष्टि डालेंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
आपकी राशि के लिए शनिदेव नवम और दशम भाव के स्वामी होकर 29 मार्च 2025 के बाद यह आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। कुंडली के एकादश भाव लाभ और इच्छापूर्ति का माना जाता है। ऐसे में शनि का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अपनी नौकरी करते हुए कुछ अलग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का लाभ उठाकर कुछ अच्छी डील भी हासिल कर सकते हैं। शनिदेव एकादश भाव में बैठकर यह आपके पंचम और अष्टम भाव पर द्दष्टि डालेंगे। इस तरह से आने वाले वर्ष में जो परेशानियां आप को लगातार परेशान कर रही थी वह अब खत्म हो जाएगी। वहीं संतान का सुख भी आपको मिलेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और व्यापार में सफलता और धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। 

shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi these are lucky zodiac signs
कुंडली के तीसरे भाव में रहकर पंचम, नवम और द्वादश भाव पर अपनी पूर्ण द्दष्टि रखेंगे। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव पहले और दूसरे भाव के स्वामी होकर 29 मार्च 2025 के बाद मीन राशि में प्रवेश करके आपके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने पर पिछले कई वर्षों से चली आ रही साढ़ेसाती अब खत्म हो जाएगी। शनि 29 मार्च 2025 को गोचर करने के बाद आपकी कुंडली के तीसरे भाव में रहकर पंचम, नवम और द्वादश भाव पर अपनी पूर्ण द्दष्टि रखेंगे। इस तरह से आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। यहां तक विदेश यात्रा के अच्छे योग भी बन रहे हैं। बहुत दिनों का सपना शनि के गोचर करने के बाद पूरा हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi these are lucky zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
साल 2025 में शनिदेव आपके दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि द्वादश और पहले भाव के स्वामी होते हैं। शनि के गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों का साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। शनिदेव साल 2025 में दूसरे भाव में रहकर चौथे, अष्टम और एकादश भाव पर द्दष्टि रखेंगे। ऐसे में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। परिवार और दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा और मकान खरीदने का सुख प्राप्त होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed