फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और सम्मान

Sun, 25 Oct 2026 11:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:21 AM IST
सार

साप्ताहिक लकी राशिफल (26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026): अक्तूबर का आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खास रह सकता है। ग्रहों की बदलती चाल से करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

साप्ताहिक लकी राशिफल (26 अक्तूबर से 1 नवंबर  2026): अक्तूबर का आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। 26 अक्तूबर 2026 से 1 नवंबर तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह शुक्र अस्त रहेंगे और बुध वक्री चाल चलेंगे। वहीं, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग भी बना रहेगा। ग्रहों की इन स्थितियों के बीच कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही, जीवन में खुशियों के नए अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, इस सप्ताह किन चार राशि वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

Trending Videos
Weekly lucky Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रह सकता है। इस दौरान आपको अपने कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना कम करना पड़ सकता है। बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से सफल होंगे। बेहतर आमदनी का अवसर मिल सकता है। इस समय कोई अच्छा बदलाव कला के क्षेत्र में आप महसूस करेंगे। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। 

Weekly lucky Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों के लिए धन की आवक बनी रह सकती है। बाहर घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। वेतन वृद्धि के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आ सकता है। लव पार्टनर के साथ आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभालने में सफल हो सकते हैं। इस समय कोई बड़ा लक्ष्य आपका पूरा होगा। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Weekly lucky Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक लकी राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रह सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। इसके अलावा कोई नया दोस्त आपका बन सकता है, जिसके साथ व्यापार अधिक सफल बनने के योग हैं। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामलों को लेकर कुछ व्यस्तता रह सकती है।
गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed