फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Shukra Yuti 2025: गुरु-शुक्र की युति से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Wed, 04 Dec 2024 11:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

Guru Shukra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो या उससे अधिक ग्रह एक समय पर किसी एक राशि में रहते हैं, तो इसे युति कहा जाता है। 

विज्ञापन
Guru Shukra Yuti 2025 effects on zodiac sign know horoscope 2025
Guru Shukra Yuti 2025 - फोटो : freepik

Guru Shukra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो या उससे अधिक ग्रह एक समय पर किसी एक राशि में रहते हैं, तो इसे युति कहा जाता है। युति के निर्माण से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस दौरान जातकों को अच्छे बुरे दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार जल्द साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। साल की शुरुआत में जहां कई बड़े ग्रह गोचर होंगे, वहीं इस समय कई ग्रहों की युति भी बनेगी।



पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 की रात मिथुन राशि में एंट्री लेंगे। इसके बाद शुक्र भी 26 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 21 अगस्त 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में शुक्र-गुरु की युति बनेगी, जिससे गज लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इससे कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन से लेकर व्यापार में धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Guru Shukra Yuti 2025 effects on zodiac sign know horoscope 2025
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बेहद लाभकारी है। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय आपको व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य दृष्टि से भी यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। इस समय आप परिवार के साथ कहीं पिकनिक आदि पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

Guru Shukra Yuti 2025 effects on zodiac sign know horoscope 2025
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
आपके लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र की मेहरबानी से आपका प्रेम जीवन सुखमय होगा। परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी में किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Shukra Yuti 2025 effects on zodiac sign know horoscope 2025
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आपका नववर्ष बेहतरीन रहने वाला है। करियर में सफलता हासिल करेंगे। आपको व्यावसायिक जीवन में भी धन लाभ की प्राप्ति होगी। निवेश के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी में चला आ रहा मामला आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed