{"_id":"61c014672f00f05ed01bd14c","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-21-december-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 21 December 2021: इन पांच राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 21 December 2021: इन पांच राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने करीबी रिश्तेदार अथवा दोस्तों के साथ मेलमिलाप अथवा किसी पार्टी कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। आज आप अपने किसी परिजन से गिले-शिकवे दूर करके मित्र बनेंगे। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक होगा, इसलिए अभी कुछ समय के लिए रुक जाए।मेष राशिफल 2022
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके स्वभाव में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी, लेकिन आज आप अपने कार्यालय में भी अपने क्रोधी स्वभाव को दूर रखकर वाणी में मधुरता को बनाए रखेंगे, जिसके कारण आपके साथी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको यदि कुछ मानसिक परेशानियां हैं, तो आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। वृषभ राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी मित्र को कोई कीमती उपहार देने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज खुशियां आएंगी, जो लोग आज किसी नए शेयर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशिफल 2022
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका उत्साह बढ़ा हुआ दिखेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। आज आप अपने भाई व बहनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। कर्क राशिफल 2022
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।