Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे और जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों ने अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने का सोचा है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने बजट की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसीलिए अपने बढे़ खर्चों पर लगाम लगाकर अपने बजट में बढ़ोतरी करनी होगी। सायंकाल के समय आज आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यभार अधिक सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज धर्म कर्म के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपका अपने पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है।
4 of 13
Mithun Rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है और ऊपर से आप उसमें कुछ लापरवाही भी कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बाद में कोई बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। आज आपको अपने भाइयों से किसी भी बहसबाजी को लंबा नहीं खींचना है, नहीं तो वह आपके रिश्तों में दरार डलवा सकती है। संतान पक्ष का रुझान सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको ऑफिस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार भी दे सकते हैं।
5 of 13
Cancer Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं और उन्हें अपने व्यापार में लागू भी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप लोगों की छोटी मोटी बातों को गले लगाना व ना सुनना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों का आपसी विवाद भी सुलझ जाएगा। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हे आप पूरी करते नजर आएंगे। आज आपको कुछ धन संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद भी लेनी पड़ सकती है।