फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 January 2022: इन तीन राशि के जातकों के कार्य में विरोधी बनेंगे बाधक, जानिए अन्य राशियों का भी हाल

Sat, 08 Jan 2022 08:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यवसाय के लिए अपने पिताजी से कुछ उपाय पूछ सकते हैं, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे। यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन को वापस मिलने में कठिनाई होगी, इसलिए आज यदि किसी को धन उधार दे, तो परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करें। जीवनसाथी को आज कोई नई नौकरी मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। सायं काल का समय आज आपके घर में कोई हवन, कथा अथवा पूजा-पाठ आदि का कार्यक्रम हो सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का भरपूर सहयोग व साथ मिलेगा, जिसके कारण  उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साझेदारी में यदि आप आज किसी व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। उनको वैवाहिक जीवन से कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप लोगों से बातचीत करने की बजाय वह काम करना पसंद करेंगे जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, लेकिन इसमें भी आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी भी ऐसे व्यक्ति के बहकावे में ना आएं जो आपके लिए नुकसानदायक रहे। यदि आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। इसमें अपने जीवन साथी की सलाह भी लें। 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन  यदि आप उस स्थिति पर   ध्यान देंगे, तो वह उसी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं, इसलिए यदि आज कोई बहस बाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि व्यापार में आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़े, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। अन्यथा आपके लिए उधार चुका पाना संभव नहीं होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed