नए साल के शुभारंभ में अब बहुत ही कम दिन है। साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। जिसमें तीन प्रमुख ग्रह शनि, गुरु और राहु-केतु खास तौर पर सभी 12 राशियों के जीवन पर अपना प्रभाव डालेंगे। इसके अलावा साल 2025 के शुरुआत में ही सूर्य-शनि दो प्रमुख ग्रहों की युति देखने को मिलेगी। साल 2025 के शुरुआत में इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में होगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ऊर्जा, आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है वहीं शनिदेव को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है। इसके अलावा धार्मिक कथाओं में सूर्य और शनि का संबंध पिता-पुत्र का है। लेकिन पिता और पुत्र के बीच का संबंध अच्छा नहीं माना गया है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं।
साल 2025 के शुरुआत में सूर्य-शनि होंगे आमने-सामने, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 के शुरुआत में शनि और सूर्य दोनों ही ग्रह आमने-सामने होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 के शुरुआत में सूर्य-शनि का योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के अच्छे मौके हासि होंगे। आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। धन का निवेश अच्छे जगहों पर होगा जिससे आपका धन कई गुना वापस होकर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में कोई बहुत बड़ी डील हो सकती जिससे आपके कारोबार में कई गुने की बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। शनि देव और सूर्य की युति से आपको दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होगा।
Weekly Horoscope: सभी 12 राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को साल 2025 के शुरुआत में ही कई तरह के अचानक लाभ मिलने के योगों का निर्माण होगा। शनि और सूर्य के संयोग से आने वाला साल बहुत ही शुभ साबित होगा। लाभ के मौके और कम प्रयासों में ढेर सारी सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नए साल पर नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन होने की भी अच्छी संभावना है। कार्यस्थल पर साथियों का पूरा साथ औ सहयोग प्राप्त होगा। समाज में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुछ अच्छी और बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी और परिवार के सभी लोगों का प्यार और सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आने वाले साल में पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई बड़ी डील भी होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छा समय आने वाला है। कार्यस्थल पर आपके कामों की तारीफें मिलेगी। साल भर जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से आने वाला साल 2025 बहुत ही शुभ साबित होगा।