फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashi 2025: जानिए कौन सी हैं साल 2025 की 5 भाग्यशाली राशियां

Thu, 28 Nov 2024 02:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 28 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

Lucky Rashi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक आने वाले नए साल में कुछ राशियां बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगी। इन राशि के लोगों को जीवन का हर एक सुख मिलेगा। 

विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac sign 2025 new year lucky rashifal get success happiness and money
साल 2025 में ये राशियां रहेंगी सबसे भाग्यशाली - फोटो : अमर उजाला

Lucky Zodiac Signs In 2025: हर किसी को अब नए साल का बेसब्री से इंतजार है। सभी लोगों की यह इच्छा जरूर होती है कि जीवन में हर साल उसे अच्छी सफलता, धन-दौलत, ऐशोआराम और मान-सम्मान मिलता रहे। हर बार नया साल शुरू होने से पहले लोगों के मन में यह उत्सुकता होती है कि आने वाला नया साल उनके लिए क्या खास लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल की गणना करते हुए वार्षिक राशिफल तैयार किया जाता है जिसके आधार पर वर्षफल की गणना होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें प्रमुख रूप से शनि, गुरु और राहु-केतु हैं। इन प्रमुख ग्रहों की चाल का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए साल की कुछ भाग्यशाली राशियों के बारे जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं साल 2025 की कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

horoscope 2025 lucky zodiac sign 2025 new year lucky rashifal get success happiness and money
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वैदिक शास्त्र की गणना के मुताबिक आने वाला नया साल वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। साल 2025 में इस राशि के जातकों को हर तरह की कामयाबी मिलेगी। धन-दौलत में बढ़ोतरी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ पूरे साल मिलेगा। साल के दौरान कई बार शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी। नया साल आते ही धन संबंधी परेशानियां दूर होती जाएंगी और लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 
horoscope 2025 lucky zodiac sign 2025 new year lucky rashifal get success happiness and money
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला साल खुशियों से भरपूर रहेगा। इस राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की मेहरबानी पूरे साल बनी रहेगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी और जो कार्य बार-बार असफल हो रहे थे वह साल 2025 शुरू होने के साथ ही कामयाबी मिलती रहेगी। किस्मत का पूरा साथ सालभर मिलता रहेगा। आत्मविश्वास, मान-सम्मान और जीवन में कई के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे, जिससे आने वाला साल में पुराने के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac sign 2025 new year lucky rashifal get success happiness and money
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नया साल कामयाबियों से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया और मन पूरे साल प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद और वाहन का सुख मिलेगा। आपके अधूरे सपने साल 2025 में जरूर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए और शानदार मौके मिलेंगे। कारोबार में लगातार मुनाफा और अच्छी उपलब्धियां मिलती रहेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा और भोगविलास की वस्तुओं का आनंद उठाने का साल है।
विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac sign 2025 new year lucky rashifal get success happiness and money
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 शानदार और कई तरह की उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। आने वाला साल 2025 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव और पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में रहेगा। मन प्रसन्न और परिवार में खुशियां लगातार आती रहेंगी। सेहत के लिहाज से साल 2025 अच्छा रहेगा। यह साल आपके लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने का रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed