{"_id":"67a05e51bb1e59cd64089794","slug":"numerology-prediction-lucky-date-know-what-numerology-says-for-7-number-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी
Mon, 03 Feb 2025 11:43 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:43 AM IST
सार
जन्म तिथि से प्राप्त अंक को मूलांक कहा जाता है, जो व्यक्ति के भाग्य, व्यक्तित्व और जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित करता है। आज हम मूलांक 7 के प्रभाव और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिसे अंक ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली और शुभ अंक माना जाता है।
विज्ञापन
इस तारीख को जन्में लोगों को मिलती है सफलता और समृद्धि
- फोटो : Amar Ujala
Numerology Prediction: अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक महत्वपूर्ण शाखा मानी जाती है, जो किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख से जुड़े अंकों के माध्यम से उनके स्वभाव और जीवन से जुड़ी विभिन्न विशेषताओं को दर्शाती है। यह प्राचीन विधा यह मानती है कि प्रत्येक अंक का जीवन में विशेष महत्व होता है। जन्म तिथि से प्राप्त अंक को मूलांक कहा जाता है, जो व्यक्ति के भाग्य, व्यक्तित्व और जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित करता है। आज हम मूलांक 7 के प्रभाव और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिसे अंक ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली और शुभ अंक माना जाता है।
मूलांक 7 के व्यक्तित्व की विशेषताएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 7 के व्यक्तित्व की विशेषताएं
मूलांक 7 वाले लोग स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं और आत्मनिर्भर जीवन जीना पसंद करते हैं। वे किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को सहन नहीं करते और अपने निर्णय स्वयं लेने में विश्वास रखते हैं। इनके विचार दृढ़ होते हैं और वे आसानी से प्रभावित नहीं होते। कठिन परिस्थितियों का सामना ये धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करते हैं। इनके भाग्य में सफलता निहित होती है, और इन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं।

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव
केतु ग्रह का प्रभाव
- फोटो : amar ujala
केतु ग्रह का प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है। केतु को एक रहस्यमय और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो मूलांक 7 वाले जातकों को आंतरिक शक्ति और आत्मनिरीक्षण की क्षमता प्रदान करता है। हालांकि, इस ग्रह के प्रभाव के कारण कभी-कभी इन्हें अप्रत्याशित चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ये स्वाभाविक रूप से लोगों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं।

सफलता और समृद्धि
- फोटो : freepik
सफलता और समृद्धि
मूलांक 7 वाले व्यक्ति निरंतर प्रगति करते हैं और अपने प्रयासों से जीवन में सफलता अर्जित करते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है और आर्थिक रूप से भी ये लोग संपन्न होते हैं। इनका विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और कल्पनाशक्ति उन्हें भविष्य की संभावनाओं को पहले ही समझने में सक्षम बनाते हैं, जिससे वे सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Lucky Date Of Birth: इस तारीख में जन्मे लोग होते हैं धनी और ऊर्जावान, जानें इनकी विशेषता
विज्ञापन
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
मूलांक 7 वाले जातक संवेदनशील और परोपकारी स्वभाव के होते हैं। ये सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखते हैं। इनका व्यवहार मिलनसार होता है और ये अपने आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं। इनके व्यक्तित्व की यही विशेषताएँ इन्हें समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।