Aaj Ka Rashifal 28 December:
शनिवार, 28 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का दिन है। आज के दैनिक राशिफल में कुछ राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में इजाफा और कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन यानी 28 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचरस्थ है। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र के साथ शूल योग का संयोग बना हुआ। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि वालों को काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सिंह राशि वालो के लिए आज का दिन काफ महत्वपूर्ण रह सकता है। कन्या और धनु राशि वालों को आज के दिन सतर्क रहकर कोई काम करना होगा। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 28 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
28 December Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आप दोनों को अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके बेवजह के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाएंगे।
3 of 13
28 December Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। किसी नए मकान, वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।
4 of 13
28 December Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में खटपट बनी रहेगी। संतान के कामों मे आपको कुछ बदलाव नजर आएगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
5 of 13
28 December Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।