Chandra grahan 2025: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रहण की ही तरह चंद्र ग्रहण भी खगोलीय, आध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से एक विशेष घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी, और चंद्रमा की विशेष अवस्थाओं के कारण घटित होती है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा अपनी स्थितियों में एक ही रेखा में आ जाते हैं और चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंचती क्योंकि बीच में पृथ्वी मौजूद होती है। पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है और चंद्रमा पर अंधेरा प्रतीत होने लगता है। इस अवधि को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। साथ ही जानेंगे कि ये चंद्र ग्रहण कब और कहां-कहां दिखाई देंगे।
Chandra Grahan 2025: साल 2025 में लगेंगे कितने चंद्र ग्रहण? जानें तिथि और राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:04 PM IST
सार
वर्ष 2025 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से पहला ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। आइए इन चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन