{"_id":"6791e0bc2dbb8449810bce89","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-24-january-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:49 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 24 जनवरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज शुक्रवार और माघ माह की दशमी तिथि है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। मां लक्ष्मी की कृपा रहने के कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। दिन में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। जो कार्य कई दिन से नहीं हो पा रहे थे वह अब पूरे होंगे। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal)
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर सतर्क रहने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लॉग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपने यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको कामों में थोड़ा सोच समझकर निवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट-कचहरी में विवादित चल रहा था, उसमें आपको जीत मिलेगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि काम के चक्कर में आप खानपान पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको कहीं जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। यदि आप कोई साइड बिजनेस करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो उसमें अपने पिताजी से राय अवश्य लें। आपका मन परेशान होने से इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटक सकता है। आप अपने घर के रखरखाव साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।