फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-केतु के संयोग से बना षडाष्टक योग, इन राशियों का होगा भाग्योदय और होगा धन लाभ

Thu, 23 Jan 2025 05:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

षडाष्टक योग के चलते तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इन चुनौतियों के बीच एक अलग रास्ता भी बनता है।

विज्ञापन
shani ketu gochar make shadashtak yog these zodiac sign will be lucky
shadashtak yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और अन्य दूसरे ग्रहों से युति का असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिससे दूसरे ग्रहों के साथ युति का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस समय सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वालें, कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में हैं और छाया ग्रह माने जाने वाले केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। शनि और केतु की ऐसी स्थिति से एक खास तरह का योग बना हुआ है, जिसे षडाष्टक योग के नाम से जाना जाता है। इस योग के चलते तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इन चुनौतियों के बीच एक अलग रास्ता भी बनता है। षडाष्टक योग के बनने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इस योग के कारण कुछ राशिवालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

shani ketu gochar make shadashtak yog these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को षडाष्टक योग का बनना बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इससे एक अलग तरह का आत्मविश्वास, जोश और ऊर्जा मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में नौकरी और व्यापार के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको आपका अनुशासन बहुत ही काम आएगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग और समर्थन आपको प्राप्त होगा। 
shani ketu gochar make shadashtak yog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सेहत में सुधार के अच्छे संकेत हैं। जो लोग बिजनेस में उनको अच्छा फायदा मिल सकता है। रूके हुए कार्य पूरे हो सकत हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग बेरोजगार और उनको नौकरी की तलाश में हैं उनको नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में सुख और शांति रहेगी । सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani ketu gochar make shadashtak yog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्यार और सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलगा। आपको रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

Navpancham 2025: 26 जनवरी के बाद से इन तीन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, बनेगा नवपंचम योग




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed