Aaj Ka Rashifal 12 January: आज रविवार, 12 जनवरी का दिन है। पंचांग के अनुसार आज पौष माह की चतुर्दशी तिथि है। पूरे दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। इसके अलावा आज म्रृगशीर्षा और ब्रह्रा योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों को जहां लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि वालों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशि वालों के लंब से समय रुके काम पूरे हो सकते हैं। कुछ के मन में बेवजह की बातों को लेकर उलझनें पैदा हो सकती है। वहीं कुछ को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
Aaj Ka Rashifal 12 January: इन पांच राशि वालों को मिलेगा सुख-सुविधाओं का लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 जनवरी 2025 का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों की पूर्ति के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी जिम्मेदारी से पीछे न हटें, नहीं तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
Weekly Horoscope: जनवरी के इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध ना करें, नहीं तो आपको पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां आपके काफी विरोधी रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाकर निपटाने की कोशिश करें। कोई रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है।
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। वह पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। माताजी को भी आज किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का अच्छा ऑफर आने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कुछ समस्याएं बढ़ेंगी।
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में जीत मिलेगी। कोई कानूनी मामला यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। किसी को धन उधार देने से बचें।